गणतंत्र दिवस 2026|“गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी”–रत्नेश सोनकर

“गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी”–रत्नेश सोनकर

जबलपुर|रानीताल 

राष्ट्रीय पर्व 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,रानीताल में परंपरागत रूप से तिरंगा ध्वजारोहण किया गया।

भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की आरती कर देश की एकता और अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

“लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक का दायित्व”

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा—

“गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें संविधान,लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है।

गणतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह समझने का अवसर देता है कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया स्मरण

रत्नेश सोनकर ने कहा कि यह दिन केवल भारत की एकता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव नहीं है,बल्कि उन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर भी है,जिन्होंने देश की आज़ादी और संविधान निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में रहे ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज,महामंत्री रंजीत पटेल, अश्वनी परांजपे,रजनीश यादव,राजेश मिश्रा,योगेंद्र राजपूत, गोकुल केसरवानी,कमलेश नामदेव,योगेश बिलोहा,अमर पटेल, योगेंद्र सिंह ठाकुर,रूपा राव,संजय चौधरी,श्रीकांत साहू, दीपमाला सोनकर,कल्पना तिवारी,चंद्रशेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे