Breaking News|मॉडल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़:मध्यप्रदेश सरकार ने CBI जांच को दी मंजूरी...

Madhya Pradesh News/Crime News/CBI Investigation/Breaking News

मॉडल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़:मध्यप्रदेश सरकार ने CBI जांच को दी मंजूरी...

राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए केस पर सरकार का बड़ा फैसला...

भोपाल।चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा मर्डर केस में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बीते कई दिनों से यह मामला राष्ट्रीय मीडिया,सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। अब CBI जांच की सिफारिश के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।

पुलिस जांच और अदालत में पेशी को लेकर उठे सवाल?

ट्विशा शर्मा केस में प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।कई मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक चर्चाओं में जांच की दिशा,कार्रवाई की गति और अदालत में सरकारी पक्ष की प्रस्तुति को लेकर आलोचना सामने आई।

विशेष रूप से कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की दलीलों और केस की पैरवी को लेकर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने गंभीर सवाल खड़े किए।इसके बाद मामले को स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग तेज हो गई थी।

CBI जांच से नए खुलासों की उम्मीद

सरकार द्वारा केस CBI को सौंपने के निर्णय के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि मामले से जुड़े हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच होगी।सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय एजेंसी डिजिटल साक्ष्य,कॉल रिकॉर्ड,घटनास्थल की परिस्थितियों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की दोबारा जांच कर सकती है।

हालांकि अब तक कई दावे और आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं,लेकिन आधिकारिक तौर पर कई बिंदुओं की पुष्टि अभी बाकी है।

सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक गर्माया मामला

ट्विशा शर्मा केस अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है,बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी बहस का विषय बन चुका है।प्रदेश के कई सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

वहीं विपक्ष लगातार सरकार को घेरते हुए मामले में पारदर्शिता की मांग कर रहा है।

आगे क्या?

अब सभी की नजर CBI की शुरुआती कार्रवाई और केस डायरी के हस्तांतरण पर टिकी है।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं,जो इस चर्चित मामले की दिशा बदल सकते हैं।

Eagle News 24X7 इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे