Crime News|जमीन विवाद में परिवार पर हमला,महिलाओं से बदसलूकी के आरोप;कार्रवाई की मांग लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित...

Crime News|Jabalpur News|Madhya Pradesh

जमीन विवाद में परिवार पर हमला,महिलाओं से बदसलूकी के आरोप;कार्रवाई की मांग लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित...

“घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़”स्थानीय पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर।सिहोरा थाना क्षेत्र के दीनारी खमरिया गांव से जमीन विवाद को लेकर हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है।एक परिवार ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदारों ने घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट की,बदसलूकी की और घर में जमकर तोड़फोड़ की।पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

न्याय की मांग को लेकर परिवार अब एसपी कार्यालय पहुंचा है।

जमीन विवाद में बढ़ा विवाद

पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना 17 तारीख की रात करीब 9 बजे की है।आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके ही रिश्तेदार अचानक घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

परिवार का कहना है कि देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया और घर के अंदर घुसकर मारपीट की।

महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी का आरोप

पीड़ितों का आरोप है कि हमले के दौरान घर की महिलाओं और लड़कियों के साथ भी अभद्रता की गई। परिवार का कहना है कि महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया और घर में भारी तोड़फोड़ की गई।

इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिवार के एक सदस्य का पैर फ्रैक्चर होने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

“एफआईआर दर्ज करने में घंटों लग गए”

पीड़ित परिवार ने सिहोरा पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि रात में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने कई घंटे लगा दिए।

परिवार का कहना है कि आरोपियों का इलाके में प्रभाव है, जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर कार्रवाई प्रभावित हो रही है।

एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद पीड़ित परिवार जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अधिकारियों ने परिवार को उचित जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे