WILDLIFE ALERT:हेडलाइट में दिखा ‘यमराज’!OFK खमरिया में सड़क पर बैठा मगरमच्छ,रात में ड्यूटी जा रहे कर्मचारी सहमे...

JABALPUR NEWS|WILDLIFE ALERT | BREAKING

हेडलाइट में दिखा ‘यमराज’!OFK खमरिया में सड़क पर बैठा मगरमच्छ,रात में ड्यूटी जा रहे कर्मचारी सहमे...

परियट जलाशय से शहर तक पहुंच रहे मगरमच्छ?खमरिया क्षेत्र में पहली बार ऐसा खौफनाक मंजर

जबलपुर|खमरिया OFK रात का सन्नाटा…सुनसान सड़क… और अचानक सामने बैठा एक विशाल मगरमच्छ!जबलपुर के OFK खमरिया क्षेत्र में यह नजारा देख कर्मचारियों की रूह कांप गई।

कुछ सेकंड में मचा हड़कंप

नाइट शिफ्ट में जा रहे कर्मचारी जैसे ही निर्माणी रोड पर पहुंचे, उनकी गाड़ियों की हेडलाइट सीधे एक विशाल मगरमच्छ पर पड़ी।

👉एक पल के लिए सब कुछ थम गया…फिर मच गई अफरा-तफरी

लोगों ने तुरंत गाड़ियां रोकीं और पीछे हट गए।

भागने में फंसा,लेकिन खतरा बना रहा

घबराया मगरमच्छ भागने की कोशिश में सड़क किनारे लगी लोहे की जाली में फंस गया।

कर्मचारियों ने साहस दिखाया,लेकिन

👉उसकी ताकत और आकार के आगे सभी कोशिशें नाकाम रहीं

अब सड़कों तक पहुंच रहे हैं मगरमच्छ?

स्थानीय लोगों का बड़ा दावा:

परियट जलाशय से पाइपलाइन के जरिए

मगरमच्छ अब शहर के तालाबों तक पहुंच चुके हैं

और अब सड़कों पर भी नजर आने लगे हैं

👉अगर यह सच है,तो यह आने वाले खतरे की बड़ी चेतावनी है

आज बच गए…कल क्या होगा?

OFK जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह मगरमच्छ का आना

👉सीधे-सीधे सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है

आज कर्मचारी सुरक्षित हैं, लेकिन अगली बार कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

प्रशासन के लिए रेड अलर्ट

•वन विभाग तुरंत एक्टिव हो

•जल स्रोतों की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए

•रात में गश्त और सुरक्षा अलर्ट जारी हो

Eagle News 24x7 WARNING

👉मगरमच्छ दिखे तो वीडियो बनाने की बजाय दूरी बनाएं

👉तुरंत वन विभाग को सूचना दें

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे