Crime News|सिवनी हवाला डकैती कांड में नया मोड़,मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट...

Crime News|Madhya Pradesh|Court News

सिवनी हवाला डकैती कांड में नया मोड़,मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट...

18 मई को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई,प्रदेशभर में चर्चाओं का दौर तेज

सिवनी।मध्यप्रदेश के चर्चित सिवनी हवाला डकैती कांड में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है।मामले की मुख्य आरोपी और निलंबित SDOP पूजा पांडे ने जमानत के लिए देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है।उनकी याचिका पर 18 मई को सुनवाई निर्धारित की गई है।

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की सूची में यह मामला दसवें नंबर पर शामिल किया गया है।इस सुनवाई पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह बहुचर्चित मामला सिवनी जिले के खैरीटेक क्षेत्र में कथित हवाला रकम की लूट से जुड़ा है।आरोप है कि वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था,जिसमें पुलिस वर्दी और हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ।

मामले के सामने आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था, क्योंकि जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे।

SI अर्पित भैरम को अब तक राहत नहीं

इस केस में एसआई अर्पित भैरम भी आरोपी बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक उन्हें किसी प्रकार की न्यायिक राहत नहीं मिली है।

वहीं मामले में शामिल अन्य कई आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।कुछ आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

पुलिस अधिकारियों की कथित संलिप्तता के चलते यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम Court की आगामी सुनवाई केस की दिशा तय कर सकती है।

अब यह देखना अहम होगा कि सर्वोच्च अदालत पूजा पांडे की जमानत याचिका पर क्या फैसला सुनाती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे