Technology News / Consumer Issue / Jabalpur News
Ola की सर्विस से भड़के वकील,सर्विस सेंटर पर जड़ा ताला;हजारों उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा...
जबलपुर।इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Ola की सर्विसिंग को लेकर जबलपुर में विवाद गहराता जा रहा है। खराब सर्विस, महीनों से लंबित रिपेयर और स्पेयर पार्ट्स की कमी से परेशान वकीलों ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को गुस्साए अधिवक्ताओं ने शहर स्थित Ola सर्विस सेंटर के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से ताला जड़ दिया।“ढाई साल पुरानी गाड़ी,4 महीने से खड़ी बेकार”
वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर ने बताया कि उन्होंने करीब ₹1.54 लाख में Ola S1 Pro खरीदी थी। दिसंबर में हुए एक्सीडेंट के बाद से उनकी स्कूटर सर्विस सेंटर में खड़ी है, लेकिन चार महीने बीतने के बावजूद मरम्मत नहीं की गई—जबकि वाहन बीमित है।
पार्ट्स नहीं,जिम्मेदारी नहीं – ग्राहक परेशान
प्रदर्शन कर रहे वकीलों और उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि:
•कंपनी समय पर स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं करा रही
•सर्विस सेंटर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहता
•छोटी स्टाफ टीम ही गुस्साए ग्राहकों का सामना कर रही है
•सेल के समय किए गए वादे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं
बताया जा रहा है कि सर्विस सेंटर पर सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों गाड़ियां महीनों से खड़ी हैं।
“धोखाधड़ी”का आरोप,प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
वकीलों ने इस पूरे मामले को उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करार देते हुए कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी और अब जिला कलेक्टर व एसपी से सुओ मोटू कार्रवाई की मांग की है।
विरोध जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि हजारों उपभोक्ताओं की समस्या है।
👉जब तक ठोस समाधान नहीं मिलता,विरोध जारी रहेगा।
बड़ा सवाल?
👉क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां सिर्फ बिक्री तक सीमित हैं?
👉सर्विस सिस्टम फेल होने पर उपभोक्ता आखिर जाए तो जाए कहां?

