Crime / Jabalpur Crime News
डीजल चोरी का विरोध पड़ा भारी,हमले में घायल ट्रक ड्राइवर की मौत,आरोपी फरार
जबलपुर।बरगी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रक से डीजल चोरी का विरोध करना एक चालक को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।खराब ट्रक बना वारदात की वजह
जानकारी के अनुसार,सिवनी जिले के तिलगौड़ी निवासी रोहित परते (26 वर्ष) ट्रक (MH 49 AT 7397) लेकर नागपुर से कानपुर की ओर जा रहा था।
शुक्रवार रात बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम तिंसी के पास ट्रक अचानक खराब हो गया, जिसके चलते चालक वहीं रुक गया और ट्रक में ही आराम करने लगा।
रात 3 बजे वारदात,विरोध करने पर हमला
करीब रात 3 बजे कार सवार कुछ युवक मौके पर पहुंचे और ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर चोरी करने लगे।
आवाज सुनकर जब चालक की नींद खुली और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में ड्राइवर के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
इलाज के दौरान मौत,हत्या का मामला दर्ज
घटना के बाद घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
CCTV खंगाल रही पुलिस,आरोपी अब भी फरार
पुलिस अब टोल नाकों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
हालांकि खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
बड़ा सवाल?
यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है—
👉क्या हाईवे पर खड़े वाहन अब सुरक्षित नहीं रहे?
👉क्या डीजल चोरी करने वाले गिरोह इतने बेखौफ हो चुके हैं कि विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दें?

