Jabalpur News:बीमा क्लेम के नाम पर दिव्यांग से 5.44 लाख की ठगी का आरोप,पीड़ित ने SP से लगाई गुहार...

बीमा क्लेम के नाम पर दिव्यांग से 5.44 लाख की ठगी का आरोप,पीड़ित ने SP से लगाई गुहार...

जबलपुर।शहर के तिलहरी इलाके में रहने वाले एक दिव्यांग युवक ने बीमा एजेंट पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।पीड़ित चैतन्य चोपड़ा का कहना है कि टर्म इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का झांसा देकर एजेंट ने उनसे करीब 5 लाख 44 हजार 850 रुपये ले लिए और अब संपर्क से बाहर हो गया है।

चैतन्य के मुताबिक,फरवरी 2025 में एक सड़क दुर्घटना में उनके दोनों पैर कट गए थे,जिसके बाद उनका लंबा इलाज चला। इसी दौरान उनके पुराने बीमा एजेंट अमित कुमार लुम्ब ने संपर्क किया और 50 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का भरोसा दिया।पीड़ित का आरोप है कि क्लेम प्रक्रिया के नाम पर एजेंट ने उनसे अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम ले ली।

पुलिस कार्रवाई की मांग

पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले में रांझी थाना और एसपी कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।मंगलवार को जनसुनवाई में चौथी बार पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने रांझी थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पहले से परेशान पीड़ित

चैतन्य चोपड़ा ने कहा कि सड़क हादसे के बाद वह पहले ही आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में बीमा एजेंट द्वारा कथित धोखाधड़ी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे