कोर्ट का कड़ा रुख,भरण-पोषण केस में फरार पति पर गिरफ्तारी वारंट,पुलिस को सख्त निर्देश...
जबलपुर।भरण-पोषण से जुड़े एक पुराने मामले में अब न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।यह मामला जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है,जहां पीड़ित महिला काफी समय से न्याय के लिए प्रयास कर रही थी।जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण की मांग को लेकर कोर्ट में मामला दायर किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी की लगातार अनुपस्थिति और मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए वारंट जारी करने का आदेश दिया।
पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर वारंट की जल्द तामीली की मांग की थी।महिला का कहना है कि लंबे समय से मामला लंबित होने के कारण उसे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भेड़ाघाट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश की जानकारी थाना प्रभारी भेड़ाघाट को दे दी गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि वारंट की तामीली कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

