Jabalpur Murder Case:स्कूल से बच्चे को छोड़ लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या,रांझी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा...

स्कूल से बच्चे को छोड़ लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या,रांझी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा...

जबलपुर|Breaking News Today

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दिनदहाड़े हुए चर्चित रांझी गोलीकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक क्लीरेंस एटकिंस की हत्या के पीछे करोड़ों की जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

यह मामला जबलपुर शहर में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सरेराह हुई इस हत्या के पीछे कौन लोग थे और वजह क्या थी।

स्कूल से लौटते वक्त सिर में मारी गोली

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की सुबह क्लीरेंस एटकिंस अपने 5 साल के बेटे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रांझी थाना क्षेत्र के नरसिंह नगर स्थित अशोक मेडिकल के पास पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और बेहद करीब से सिर पर गोली मार दी।

गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा।स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया,लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ कृषि भूमि को लेकर क्लीरेंस एटकिंस और बाबा नेल्सन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि जमीन की रजिस्ट्री और सिविल केस को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी थी। मृतक द्वारा कोर्ट में स्टे लेने के बाद आरोपी पक्ष नाराज था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से इलाके में पहुंच गए थे। दो बाइक पर सवार होकर आरोपियों ने क्लीरेंस एटकिंस की रेकी की। जैसे ही वह स्कूल से लौटे, उनका पीछा किया गया और शिवशक्ति दवाखाना चौराहे के पास गोली मारकर आरोपी फरार हो गए।

2 आरोपी गिरफ्तार,3 फरार

गिरफ्तार आरोपी:

•मोहित ठाकुर (20 वर्ष)

•तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (20 वर्ष)

फरार आरोपी:

•प्रिंस नेल्सन

•अर्पित कुशवाहा

•विकास उर्फ बाबा नेल्सन

पुलिस ने जब्त की ये चीजें

•बिना नंबर की 2 मोटरसाइकिल

•2 मोबाइल फोन

•अन्य साक्ष्य

हत्या और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे