MP News|Jabalpur News|Slot Booking Issue|MSP News|Farmers Protest
42°C की गर्मी में किसानों का फूटा गुस्सा,गेहूं खरीदी बढ़ाने और स्लॉट बुकिंग शुरू करने की मांग...
भीषण गर्मी के बीच किसानों का प्रदर्शन,गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने और स्लॉट बुकिंग शुरू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जबलपुर|MP News|मध्यप्रदेश के जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। 42 डिग्री के पार पहुंच चुके तापमान के बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं को उठाया।तपती धूप में विरोध,किसानों का साफ संदेश
किसानों ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई किसानों की फसल अभी भी बिक नहीं पाई है। इसके साथ ही मध्यम और बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू न होना उनकी सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
MSP से कम दाम,बढ़ा आर्थिक संकट
किसानों का आरोप है कि मंडियों में उन्हें गेहूं का भाव MSP से 300-400 रुपये कम मिल रहा है, जिससे उन्हें सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकारी खरीदी ही एकमात्र सहारा बचता है, लेकिन उसमें भी देरी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
स्लॉट बुकिंग में देरी से बढ़ी बेचैनी
24 अप्रैल बीत जाने के बावजूद अभी तक मध्यम और बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू नहीं हो पाई है। इससे किसानों के बीच अनिश्चितता और चिंता का माहौल है।
सरकार को अल्टीमेटम
भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए चेतावनी दी—
“किसान 42 डिग्री तापमान में परेशान है। अगर 6-7 दिनों के भीतर सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”
गर्मी से जूझते किसान अब सिस्टम से भी जूझ रहे हैं—क्या सरकार समय रहते राहत देगी या आंदोलन की आहट तेज होगी?

