Politics News:महिलाओं की गरिमा पर हमला या राजनीति की सस्ती लोकप्रियता?जीतू पटवारी का बयान बना कांग्रेस की सबसे बड़ी किरकिरी...

महिलाओं की गरिमा पर हमला या राजनीति की सस्ती लोकप्रियता?जीतू पटवारी का बयान बना कांग्रेस की सबसे बड़ी किरकिरी...

जबलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का महिलाओं पर दिया गया अभद्र बयान अब उनकी पार्टी के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है।बयान के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने जबलपुर में पटवारी का पुतला फूंका और इसे महिलाओं की अस्मिता पर हमला बताया।

हरितालिका तीज पर ही क्यों?

विरोध की सबसे बड़ी वजह यह रही कि जिस दिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं,उसी दिन पटवारी ने महिलाओं पर टिप्पणी कर दी।यह कदम न सिर्फ संवेदनशीलता की कमी दिखाता है बल्कि राजनीति में गिरते स्तर की भी गवाही देता है।

कांग्रेस का असली चेहरा?

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव ने कहा—

“जीतू पटवारी का बयान कांग्रेस के असली चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। महिला विरोधी सोच ही कांग्रेस के पतन का सबसे बड़ा कारण है।”

भाजपा नेताओं ने तंज कसा कि जब सरकार लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं से महिलाओं का सम्मान बढ़ा रही है,वहीं कांग्रेस अपने नेताओं के जरिए महिलाओं का अपमान कर रही है।

जनता का गुस्सा,कांग्रेस की मुश्किलें

सोशल मीडिया पर भी पटवारी के बयान के खिलाफ आक्रोश उमड़ रहा है।लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कांग्रेस सिर्फ सत्ता पाने के लिए महिलाओं को निशाना बना रही है?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयानों से कांग्रेस को महिला वोटबैंक में भारी नुकसान हो सकता है।

कार्यकर्ताओं का चेतावनी संदेश

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि—“अगर कांग्रेस नेता आगे भी महिलाओं का अपमान करेंगे, तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगा।”


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे