तरुण नायक बने मध्य प्रदेश के नए DIG (कानून-व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय भोपाल में मिली बड़ी जिम्मेदारी...
प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में फैसल
MP/BHOPAL।मध्यप्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तरुण नायक (IPS 2009) को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय भोपाल का प्रभार सौंपा है।तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
सरकारी आदेश के अनुसार तरुण नायक अब पुलिस मुख्यालय में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें DIG (ANO) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं
तरुण नायक को पुलिस विभाग में एक सख्त और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कई जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास सफल रहे हैं।
सतना जिले से रखते हैं संबंध
जानकारी के अनुसार वे सतना जिले के निवासी हैं और प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.अरुण नायक के पुत्र हैं।

