Jabalpur News:जबलपुर में निःशुल्क आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन,देशभर से पहुंचे सैकड़ों लोग...

जबलपुर में निःशुल्क आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन, देशभर से पहुंचे सैकड़ों लोग...

जबलपुर।संस्कारधानी जबलपुर में सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से राधा भाव सत्संग भवन में निःशुल्क आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस आयोजन में मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और उनके परिजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा,सिवनी,भोपाल,इंदौर,सागर,पुणे और नागपुर जैसे शहरों से भी प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिससे सम्मेलन का दायरा और भी व्यापक नजर आया। आयोजन स्थल पर परिचय सत्र के माध्यम से युवक-युवतियों को एक मंच पर आने का अवसर मिला।

सम्मेलन के आयोजक और कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री सहेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच के जरिए अब तक लगभग 232 युवक-युवतियों का परिचय कराया जा चुका है, वहीं आयोजन के दौरान छह रिश्ते तय होने की भी पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन अपनी तरह का अनूठा आयोजन है,जहां प्रतिभागियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। पंजीकरण से लेकर विवाह संस्कार और भोजन तक की व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है,ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम हर वर्ष फरवरी माह में सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे