Jabalpur News:नगर निगम का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया,मेडिकल लीव पास करने के बदले मांगे थे ₹3000

नगर निगम का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया,मेडिकल लीव पास करने के बदले मांगे थे ₹3000

जबलपुर।शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो(EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की गई इस कार्रवाई में आरोपी की पहचान राकेश शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार,नगर निगम में कार्यरत एक कर्मचारी पी. रामाराव,जो नाला गैंग में कार्यरत हैं,ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मेडिकल अवकाश और संबंधित बिल पास कराने के लिए बाबू उनसे लगातार पैसे की मांग कर रहा था।

मेडिकल लीव पास करने के बदले मांगी रिश्वत

पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि आरोपी बाबू ने साफ तौर पर कहा था कि बिना ₹3,000 रिश्वत दिए मेडिकल लीव और बिलों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।बार-बार की इस मांग से परेशान होकर कर्मचारी ने सीधे EOW कार्यालय में शिकायत की।

ईओडब्ल्यू ने बिछाया जाल,रंगे हाथों गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।जैसे ही आरोपी बाबू ने कर्मचारी से रिश्वत की रकम ली,टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

अन्य संलिप्तता की भी जांच

EOW अधिकारियों के अनुसार,मामले में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की वसूली में और लोग तो शामिल नहीं हैं।फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे