Jabalpur News:पनागर पुलिस के हत्थे चढ़ा NDPS का फरार आरोपी,₹4000 का इनाम था घोषित...

MP News / Jabalpur News / Crime

पनागर पुलिस के हत्थे चढ़ा NDPS का फरार आरोपी,₹4000 का इनाम था घोषित,लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी...

जबलपुर।जबलपुर के पनागर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष प्रधान, निवासी जबेरा जिला दमोह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में पनागर थाने में दर्ज NDPS एक्ट के एक गंभीर मामले में वह मुख्य आरोपी था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था इनाम

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹4000 का इनाम घोषित किया गया था।लगातार तलाश के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली,जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है।उसके खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट के तहत चार अन्य मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

नशे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे