Jabalpur News:लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर ‘मानव सेवा संकल्प’,लगा मेगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ...

Jabalpur News / MP News / Health Camp

लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर ‘मानव सेवा संकल्प’, लगा मेगा हेल्थ कैंप,सैकड़ों लोगों को मिला लाभ,सेवा के रूप में मनाया गया जन्मदिन...

जबलपुर।जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लखन घनघोरिया का जन्मदिन इस बार भी सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया गया। पिछले करीब 15 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत उनके समर्थकों और कांग्रेस परिवार द्वारा इस अवसर पर ‘मानव सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सप्ताहभर चले स्वास्थ्य शिविर

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।

निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा

मेगा हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई

•मोतियाबिंद और कांचियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया गया

•चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन कांग्रेस परिवार की ओर से कराए जाएंगे

•ईएनटी (नाक, कान, गला) और दंत चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञों ने परामर्श दिया

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा के उद्देश्य से किया गया है। जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा उपहार माना जाता है। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे