Jabalpur News:आईटीआई चुंगी नाका में अवैध गांजा बिक्री का आरोप,बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन...

Jabalpur News/Crime News/Local News

आईटीआई चुंगी नाका में अवैध गांजा बिक्री का आरोप, बजरंग दल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन...

जबलपुर के आईटीआई चुंगी नाका क्षेत्र में कथित अवैध गांजा बिक्री को लेकर बजरंग दल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जबलपुर।जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित रामलाला मंदिर कार्यालय से संचालित जय महाकाल संघ और अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई चुंगी नाका क्षेत्र में कथित रूप से लंबे समय से चल रहे अवैध गांजा विक्रय पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि श्रीराम डेरी के पास राजा बाबा की गली में स्थित एक मकान से पिछले लगभग सात वर्षों से यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवा वर्ग नशे की ओर आकर्षित हो रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस गतिविधि से कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति पर असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे