Jabalpur News:उत्तर मध्य विधानसभा के विकास को मिलेगी रफ्तार,विधायक अभिलाष पांडे ने गिनाईं बड़ी योजनाएं...

Jabalpur News/Politics/Development News

उत्तर मध्य विधानसभा के विकास को मिलेगी रफ्तार, विधायक अभिलाष पांडे ने गिनाईं बड़ी योजनाएं...

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने प्रेस वार्ता में क्षेत्र के विकास कार्यों,फ्री लीज होल्ड योजना और नई परियोजनाओं की जानकारी दी।

जबलपुर।उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विधायक अभिलाष पांडे ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की।इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा के 9 सत्रों में उन्होंने 152 सवाल उठाए,जिनमें डिजिटल अरेस्ट,साइबर क्राइम और फ्री लीज होल्ड जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

विधायक ने जानकारी दी कि सरकार की योजना के तहत जबलपुर के लगभग 5000 परिवारों को फ्री लीज होल्ड का लाभ मिलेगा।इसका फायदा खासतौर पर सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड,दयानंद सरस्वती वार्ड और भवानी प्रसाद वार्ड के निवासियों को होगा।

क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

•मेहता पेट्रोल पंप से उखरी होते हुए अहिंसा चौक तक करीब ₹17 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण।

•हनुमान ताल और माढ़ोताल तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण।

•रानीताल मुक्तिधाम और माढ़ोताल श्मशान घाट के विकास के लिए ₹8.5 करोड़ की DPR तैयार।

शिक्षा और संस्कृति को भी मिलेगा बढ़ावा

विधायक अभिलाष पांडे ने बताया कि अब सुपर-100 योजना का लाभ केवल भोपाल और इंदौर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जबलपुर संभाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

इसके अलावा मठ-मंदिरों में सेवा देने वाले पंडितों और पुजारियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर भी सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए जल्द ही "जबलपुर महोत्सव" का आयोजन किया जाएगा।

सरकार को दिया धन्यवाद

विधायक पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के ₹4,38,317 करोड़ के बजट में जबलपुर को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में जबलपुर औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों का प्रमुख केंद्र बनेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे