ओमती थाना क्षेत्र में होटल का ताला तोड़कर चोरी,खजाने से 45 हजार रुपये गायब...
जबलपुर।शहर के ओमती थाना क्षेत्र में स्थित एक चाय-नाश्ते की होटल में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है।अज्ञात चोर ने होटल का ताला तोड़कर अंदर रखे नगद रुपये पार कर दिए।घटना के बाद होटल संचालक ने ओमती थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार, उसने एलआईसी की बीमा पॉलिसी की किस्त जमा करने के लिए होटल के खजाने में करीब 45 हजार रुपये रखे हुए थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने होटल का ताला तोड़ा और सीधे कैश बॉक्स तक पहुंचकर पैसे चोरी कर लिए।
सुबह जब होटल संचालक दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी रकम गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद ओमती थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में देर रात सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं।

