Jabalpur News|पाटन कांड पर बढ़ा सियासी दबाव: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी की मांग...

पाटन कांड पर बढ़ा सियासी दबाव: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के विरोध में AAP का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी की मांग...

जबलपुर।मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पाटन थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे AAP नेता रामकिशोर शिवहरे ने कहा कि यह घटना समाज और मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई,जिससे पूरे शहर में गुस्सा और दुख का माहौल है।

आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कई अहम मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं—

आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए।

पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

परिवार को मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

शहर में बढ़ रहा आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में जल्द और कड़ी कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे