जबलपुर बना स्वच्छता का सिरमौर—पहली बार टॉप-5 में,सेवन स्टार की उड़ान...
वाटर सरप्लस का तमगा भी मिला,नगर निगम और नागरिकों की साझा मेहनत लाई रंग...
जबलपुर,मध्य प्रदेश।।संस्कारधानी जबलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देश के टॉप-5 सबसे स्वच्छ शहरों में अपना नाम दर्ज कराया है।सेवन स्टार रेटिंग के साथ जबलपुर पहली बार इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुआ है।
सिर्फ इतना ही नहीं,जबलपुर को "वाटर सरप्लस शहरों" की श्रेणी में भी जगह मिली है, जो कि इसके सुनियोजित जल प्रबंधन और पर्यावरणीय प्रयासों को दर्शाता है।
नगर निगम की रणनीति और नागरिकों का समर्थन बना सफलता की कुंजी
नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय नगर निगम टीम और शहरवासियों को दिया।उन्होंने बताया कि:
नियमित सफाई नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया।
सीआईसी और सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया।
हर सार्वजनिक स्थल और शौचालय में स्वच्छता निरीक्षण खुद जाकर किया गया।
कचरा एकत्रीकरण के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू किया गया।
साइंटिफिक लैंडफिल से मिली उड़ान,कठौदा बना स्वच्छता मॉडल
जबलपुर की रैंकिंग में जो खास बदलाव आया, वह है कठौदा में आधुनिक साइंटिफिक लैंडफिल प्लांट की स्थापना,इस प्लांट की कार्यप्रणाली ने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना पाई।
प्लास्टिक वेस्ट को वेस्ट-टू-एनर्जी में बदलने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।
लैंडफिल प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाया गया है।
अब मिशन"नंबर वन"— जबलपुर की नजर अगली चुनौती पर
यह केवल एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं—ऐसा कहना है नगर निगम का।
अब हमारा अगला लक्ष्य स्वच्छता रैंकिंग में देश में नंबर एक बनना है," – प्रीति यादव