ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा को खुला चैलेंज

 मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने ओबीसी वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि "कांग्रेस सरकार ने 2019 में 27% आरक्षण लागू किया था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही इसे रोक दिया। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि लागू क्यों नहीं किया गया, लेकिन जवाब था कि वे इसके विरोध में हैं।"

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि राहुल गांधी जुलाई के अंत में बुंदेलखंड का दौरा कर ओबीसी समाज से संवाद करेंगे, जो इस मसले को राष्ट्रीय स्तर पर और मुखर बनाएगा।                                                                                      कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना                                                                                                                               ग्रेस ने भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग को केवल वोट बैंक समझने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में जीतू पटवारी ने कहा, "ओबीसी का गला घोंटा जा रहा है और भाजपा के वकील कोर्ट में 27% आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। यह दोहरी नीति है।"

कांग्रेस ने मांग की कि "भाजपा ओबीसी को अपनी जागीर न समझे। यह उनका संवैधानिक हक है, कोई खैरात नहीं।"

राहुल गांधी की आगामी मध्यप्रदेश यात्रा और OBC संवाद अभियान इसे आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा बना सकता है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे