Jabalpur News:‘यादव जी की लव स्टोरी’पर बढ़ा विवाद, सिविक सेंटर में यादव समाज का प्रदर्शन,रिलीज फिलहाल टली...

‘यादव जी की लव स्टोरी’पर बढ़ा विवाद,सिविक सेंटर में यादव समाज का प्रदर्शन,रिलीज फिलहाल टली...

जबलपुर।शहर में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को जबलपुर के सिविक सेंटर में यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और फिल्म के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के शीर्षक और कथित विषयवस्तु के जरिए यादव समाज को एक संवेदनशील मुद्दे से जोड़कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी से ज्यादा आपत्ति उसके टाइटल से है। उनका साफ कहना है कि फिल्म का नाम तुरंत बदला जाए, अन्यथा विरोध जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि यादव समाज पिछले करीब 10 दिनों से लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहा है और प्रशासन को भी ज्ञापन सौंप चुका है।

इसी बीच, लगातार बढ़ते विरोध और न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद फिल्म की 27 फरवरी को होने वाली रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। समाज के लोगों ने इसे अपने आंदोलन की आंशिक जीत बताया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शशांक यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यादव समाज किसी भी स्थिति में अपने समाज के नाम को विवादित मुद्दों से जोड़ने की अनुमति नहीं देगा। उनका कहना है कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है,लेकिन इस मामले ने सामाजिक और फिल्म जगत दोनों में चर्चा तेज कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे