Jabalpur Crime News:पनागर में युवती पर हमला, पीछा करने वाले युवक ने चाकू-डंडे से किया वार,आरोपी गिरफ्तार...

पनागर में युवती पर हमला,पीछा करने वाले युवक ने चाकू-डंडे से किया वार,आरोपी गिरफ्तार...

जबलपुर,पनागर।जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के कंदरा खेड़ा में एक युवती पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। शुक्रवार सुबह विवाद बढ़ने पर उसने युवती पर हमला कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सूर्या ठाकुर पिछले कुछ दिनों से प्रीति कोल नाम की युवती का पीछा कर रहा था और उससे बात करने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार सुबह जब युवती घर से बाहर गई, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और उससे बातचीत करने की कोशिश की। युवती के इंकार करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उस पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया।

इस दौरान पास में मौजूद पड़ोसी विशाल कोल बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पनागर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया। घायल युवती और युवक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी,लेकिन उस समय आरोपी घर पर नहीं मिला था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे