फ्लाई ओवर चेम्बर निर्माण के दौरान दुर्घटना में घायल श्रमिको से मिलने साँसद पहुंचे:दुर्घटना से श्रमिक की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त...

फ्लाई ओवर चेम्बर निर्माण के दौरान दुर्घटना में घायल श्रमिको से मिलने साँसद पहुंचे:दुर्घटना से श्रमिक की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त...

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।मदनमहल-दमोहनाका फ्लाई ओवर के चेम्बर निर्माण के दौरान मिट्ठी धसकने की घटना में श्रमिक की मृत्यु पर साँसद राकेश सिंह ने शोक व्यक्त किया है।साँसद सिंह दुर्घटना में घायल श्रमिको को देखने नेशनल अस्पताल पहुँचे और घायलों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।वहीं साँसद सिंह ने दुर्घटना के दौरान मृतक श्रमिक के परिवार जनों को भरणपोषण के लिए सहायता देने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की साथ ही अस्पताल चिकित्सकों से घायलों के इलाज की जानकारी ली।साँसद सिंह ने कहा दुर्घटना से मन अत्यंत द्रवित है,ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःखद के समय मे सम्बल शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ तथा घायलों की कुशलता हेतु कामना करता हूँ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे