अल्प प्रभास के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना...

अल्प प्रभास के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना...

ब्यूरो रिपोर्ट…. 

जबलपुर।।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अल्प्रवास पर जबलपुर पहुंचे,जहां करीब 1 घंटे रुकने के बाद वह रीवा के लिए रवाना हो हुये।वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम 'मेरी माटी मेरा देश'में शिरकत की साथ ही उन्होंने छात्रों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई एवं उन्होंने बताया कि इस माह के आखिर में देश की राजधानी में 75000 युवा जुटेंगे,इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुये कहा कि एक समय अरविंद केजरीवाल इंडिया अगेंस्ट करप्शन की बात करते थे,लेकिन आज वह स्वयं भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर ना सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहे हैं,बल्कि उनके समर्थन में धरना भी दे रहे है और जब आम आदमी पार्टी नहीं बनी थी उस दौरान केजरीवाल कहते थे कि भ्रष्टाचारों की सरकार चल रही है लेकिन जब वह खुद सीएम बने तो भ्रष्टाचार में ही लिप्त हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे