इस्तीफा देकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने मचाया हड़कंप...

इस्तीफा देकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने मचाया हड़कंप...
दीपक तिवारी(स्वतंत्र पत्रकार)

जबलपूर।।जबलपुर में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बीते दिनों,जिस तरीके के विवाद की स्थिति देखी गई थी।वह परिस्थितियों अब सामान्य होने लगी थी।ऐसा लग रहा था कि सब कुछ शांत हो गया है।28 अक्टूबर 2023 को देश के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह का जबलपुर आगमन हुआ था।इसके बाद तो सबसे यकीन हो गया था कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक हो गया है,लेकिन इसके ठीक अगले दिन यानी 29 तारीख को सुबह,भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की एक पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने अपने इस्तीफा की घोषणा कर दी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के पद पर इस्तीफा देने के बावजूद,वह भाजपा के कार्यकर्ता थे हैं और बने रहेंगे। पत्रकारों से एक लंबी बातचीत करते हुए प्रभात साहू ने बताया,कि उन्होंने इस घटना को लेकर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और इसके अलावा पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की थी।घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज,अपने आप में सारी सच्चाई बयान करते हैं,यह फुटेज मीडिया के साथ-साथ,पब्लिक डोमेन में मौजूद हैं। और पार्टी के नेताओं को भी इसकी जानकारी है,इसलिए उन्हें यह उम्मीद थी,कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी,जिन लोगों ने 21 अक्टूबर 2023 की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में अनुशासनहीनता की थी।लेकिन उन्हें इस बात का बड़ा दुख हुआ,कि कल अमित शाह के दौरे के दौरान,उन लोगों को किसी तरह की कोई समझाइए नहीं दी गई।ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई, बल्कि उन्हें तो एक तरह का सम्मान दिया गया।इससे पार्टी में अनुशासनहीनता के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है,इसलिए पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते और पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए,उनके कार्यकाल में इस घटना का घटित होने के कारण,वह अपने भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे