जनता ने बरसाया भाजपा पर आशीर्वाद,कांग्रेस की यात्रा में आक्रोश की बारिश:आशीषअग्रवाल...

जनता ने बरसाया भाजपा पर आशीर्वाद,कांग्रेस की यात्रा में आक्रोश की बारिश:आशीषअग्रवाल.
ब्यूरो रिपोर्ट....

जबलपुर।।जबलपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं,वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास एवं जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जो इबारत लिखी है।उसके बदले में जन आशीर्वाद यात्राओं को पूरे मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व जनसमर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।प्रदेश-भर में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा अब जबलपुर आ रही है,जहां बीते सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान रचने का प्रयास किया है।इसलिए संस्कारधानी में भी इस यात्रा को जनता का वैसा ही समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा।विकास के कीर्तिमान रच रही भाजपा,लेकिन घावों पर नमक छिड़कती रही कांग्रेस और देश-प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं और इस दौरान कई जानीमानी हस्तियों ने जबलपुर का प्रतिनिधित्व किया।लेकिन विकास के मामले में संस्कारधानी उपेक्षित ही रही,मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद संस्कारधानी में विकास एवं जन सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश का दूसरा ग्लोबल स्किल पार्क जबलपुर में बनाने की घोषणा की है और इस क्षेत्र की बहुत समय से लंबित नर्मदा कॉरिडोर की मांग भी पूरी की गई है।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस का उपहार दिया है एवं इसके अलावा एयरपोर्ट का विस्तार,फ्लाईओवर और सड़कों के जाल जैसी कई सौगातें जबलपुर को दी हैं। कांग्रेस की सरकारों ने यहां विकास तो किया नहीं,घोटालों के घाव जरूर इस शहर को दे दिए।वहीं दिग्विजय सिंह ने जहां माढ़ोताल में करोड़ों का जमीन घोटाला किया,वहीं इसी अंचल से कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मंत्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सौर लालटेन घोटाला कर संस्कारधानी की पवित्रता को लांछित किया था।सबसे ज्यादा दुखद तो यह है कि जब जबलपुर अपने इतिहास के भीषणतम भूकंप के कष्ट सह रहा था,तब तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार ने राहत राशि के नाम पर करोड़ों रुपए की बंदरबांट कर जबलपुर के घावों पर नमक छिड़कने जैसा अपराध किया था।प्रदेश की जनता कांग्रेस के इन कारनामों और भाजपा के उल्लेखनीय कामों के बीच अंतर समझ चुकी है और अब वह कभी भी कांग्रेस पर विश्वास करने की गलती नहीं दोहराएगी।महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पेश किया है,जो एक अभिनंदनीय कदम है और इसके लिए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।भारतीय जनता पार्टी वास्तव में महिलाओं को सशक्त,सक्षम और स्वाबलंबी बनाना चाहती है और उसकी यही सोच सरकारों की योजनाओं,निर्णयों और कदमों से प्रतिबिंबित होता रहा है।हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित किया है।बड़ी प्रसन्नता की बात है कि जबलपुर से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि को राज्यसभा के सभापति एवं भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया गया है।भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं की समृद्धि के व उनकी उन्नति की प्रगति के लिए समर्पित है।आज देश में मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना ने कीर्तिमान स्थापित किया है।भारतीय जनता पार्टी अपने कामों का हिसाब-किताब जनता के सामने रखकर जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आशीर्वाद मांगती रही है और इस बार भी इन यात्राओं को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।भाजपा को मिल रहे इस जनसमर्थन को देख कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं,क्योंकि कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई योजना या रोड मैप नहीं है और न ही उनकी 15 महीने की सरकार ने ऐसा कोई काम किया है,जिसे जनता के बीच रख सकें।ऊपर से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के कुशासन की स्मृतियां आज भी प्रदेश के जनमानस को आतंकित करती हैं।इसलिए अपनी नकारात्मक सोच के अनुरूप कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।यह यात्रा भी पार्टी के नेताओं के अहंकार की भेंट चढ़ गई है,इसलिए आए दिन नेताओं में विवादों की खबरें मिल रही हैं।इस यात्रा की शुरुआत में ही हवा निकल गई,'इंडिया'गठबंधन में कांग्रेस की हैसियत बैसाखी पर झूलने के सिवाय और कुछ भी नहीं रह गयी है।सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी कभी ममता बनर्जी के पिछलग्गू बन जाते हैं तो कभी शरद पवार की हाँ में हाँ मिलाने लगते हैं।कांग्रेस उस द्रमुक पार्टी की भी स्तुति कर रही है,जिसके नेता उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को बीमारी बताते हुए उसे समूल नष्ट करने की बात कर रहे हैं।

इस प्रेसवार्ता में विधायक अजय बिश्नोई,अशोक रोहाणी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा के सह प्रभारी अभिलाष पांडे,व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल,प्रदेश प्रवक्ता शशिकांत शुक्ला,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू,जिला सह मीडिया प्रभारी रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे