जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व नगर अध्यक्ष से की चर्चा...

जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व नगर अध्यक्ष से की चर्चा...


शासन की योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचायें...

ब्यूरो रिपोर्ट...

जबलपुर।।जबलपुर में अल्प प्रवास के दौरान डुमना एयरपोर्ट पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू व जनप्रतिनिधियों सहित नेताओं ने किया।जहां आगामी 5 फरवरी से प्रारम्भ हो रही विधानसभा विकास यात्राओं के संदर्भ में चर्चा की गयी।


वहीं मुख्यमंत्री ने नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से कहा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश की 230 विधानसभाओ में विकास यात्रा निकाली जाना है।जिसमे संगठन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होगा,इसीलिए पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इसमे समय देकर शामिल हो और हर घर तक म.प्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा किये गए विकास कार्य व अपने जनप्रतिनिधि द्वारा किये कार्यो का उल्लेख करते हुये जानकारी दे।


नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुये कहा जबलपुर महानगर का संगठन पूरी ताकत से इस विकास यात्रा को निकालेगा और हर कार्यकर्ता अपना योगदान देगा।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू,ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी,म.प्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,पूर्व मंत्री शरद जैन,अंचल सोनकर,पूर्व नगर महामंत्री शिवराम बैन,रवि साहू,डॉ.शुभम अवस्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे