देह व्यापार के अड्डे पर की गई छापेमार कार्यवाही.....
जबलपुर।।यह पूरा वाक्यांश कल रात्रि का है जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र के अंजनी विहार कॉलोनी में क्षेत्रीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में पहुंच कर हंगामा किया क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मकान में दो महिलाएं देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रही थी जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मामले की सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उस मकान पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा को काबू करते हुए मामला शांत कराया।
वहीं थाने में भी गहमागहमी की स्थिति बनी रही क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि दो महिलाएं पिछले 1महीने से अंजनी विहार कॉलोनी में देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रही थी जिसका विरोध क्षेत्रीय महिलाओं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
वही मामले में मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा का कहना है कि मौके किसी भी प्रकार का सबूत नहीं मिला कि जिससे सिद्ध नहीं होता की अंजनी विहार कॉलोनी में 2 महिलाओं द्वारा देह व्यापार का अड्डा संचालित किया जा रहा था पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जिसे वाद विवाद की स्थिति ना बने...