खराब मौसम की वजह से दो विमानों की लैंडिंग रोकी कैसे, जानने के लिये पढ़े पूरी खबर....

खराब मौसम की वजह से दो विमानों की लैंडिंग रोकी...


दिल्ली -जबलपुर प्लाइट 4 बार के प्रयास में नहीं उतरा तो बनारस में करानी पड़ी लैंडिंग,वहीं मुंबई-जबलपुर फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया....


(डुमना एयरपोर्ट पर यात्री से लेकर परिजन घंटों हुए परेशान)

जबलपुर समेत आसपास के जिलों में पिछले 18 घंटों से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है।आसमान में छाए घने व काले बादलों ने जबलपुर डुमना एयरपोर्ट की विजिबिलिटी (दृश्यता) इतनी कम कर दी कि दो फ्लाइट का रूट डायवर्ट करना पड़ा।दिल्ली-जबलपुर की फ्लाइट ने चार बार रनवे पर उतरने का प्रयास किया।आखिर में उसे बनारस में लैंड कराया गया।वहीं मुंबई-जबलपुर की फ्लाइट को लखनऊ में लैंड कराया गया बाद में दोनों फ्लाइट जबलपुर आई।


जबलपुर सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार शाम से बारिश हो रही है।खराब मौसम के चलते दिल्ली-जबलपुर की इंडिगो फ्लाइट सुबह निर्धारित समय 7.30 बजे पहुंचा।लेकिन रनवे की विजिबिलिटी कम होने के चलते इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।बाद में इस विमान को डायवर्ट कर सुबह 9.30 बजे बनारस में लैंडिंग कराई गई।मौसम कुछ साफ होने पर सुबह 11.20 यह फ्लाइट बनारस से जबलपुर आई।


मुंबई की फ्लाइट पहुंची लखनऊ इसी तरह,स्पाइस जेट की मुंबई से जबलपुर आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया।दोनों फ्लाइट के डायवर्ट होने से एयरपोर्ट पहुंचे यात्री और फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को रिसीव करने गए परिजन घंटों परेशान होते रहे।एयरपोर्ट अथॉरिटी के सामने मुश्किल थी, विजिबिलिटी कम होने के चलते वह भी यात्रियों को सही-सही जानकारी नहीं दे पा रहा था।दिल्ली-जबलपुर की फ्लाइट में सवार यात्रियों के मुताबिक पायलट ने फ्लाइट को अचानक ही डायवर्ट कर दिया अनाउंस कर इसकी जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे