आरआई से परेशान महिला प्रधान आरक्षक ने दी आत्मदाह की चेतावनी.......
मुरैना-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन कहते हैं लेकिन उनकी बहने परेशान हैं।जहां उनको प्रताड़ित किया जा रहा हैं।ऐसा ही मामला मुरैना शहर में देखने को मिला है जहां पुलिस विभाग में पदस्थ हेड कांस्टेबल के पद पर एक महिला अपने दुख दर्द को लेकर दर-दर भटक रही है पर सुनने वाला कोई नही हैं।जानकारी के अनुसार अंबाह थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मालती पाराशर ने रोते बिलकते हुए पुलिस लाइन में पदस्थ आर आई कृष्ण पाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आरआई साहब पर घर से निकालने और परेशान करने की धमकी दे रहे हैं।मुरैना के अंबाह थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल मालती पाराशर मुरैना शहर नगर निगम क्षेत्र के पुलिस परेड ग्राउंड के पास बने पुराने क्वार्टर में निवास करती है।

मालती पाराशर का क्वार्टर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है क्वार्टर में बारिश आने के बाद घुटनों तक पानी भर जाता है।छत से पानी टपकता है परंतु मुरैना पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी एक महिला प्रधान आरक्षक की मदद करने को तैयार नहीं हैं।महिला प्रधान आरक्षक की मानें तो उसकी छोटी -छोटी बच्चियां हैं वह उन्हें लेकर कहां रहे कहां जाए।वही महिला प्रधान आरक्षक की माने तो मुरैना पुलिस लाइन के आर आई के पद पर तैनात कृष्ण पाल सिंह बार बार परेशान कर रहे हैं।महिला प्रधान आरक्षक की माने तो वह खुद कोरोना काल में ड्यूटी कर रही है एवं इस बारिश के मौसम में वह घर खाली करने के बाद कहां जाएं।कई बड़े बड़े अधिकारियों से गुहार लगा चुकी है,फिर भी सभी जिम्मेदार अधिकारी पल्ला झाड़ चुके हैं।महिला प्रधान आरक्षक की मानें तो कृष्ण पाल सिंह पर्सनल बात से नाराज होकर अपनी दुश्मनी निकाल रहे है और बेहद परेशान कर रहे हैं।कहीं ऐसा ना हो कि में परेशान होकर आत्मदाह कर लूं और मेरे बच्चे सड़क पर घूमते रहे।इस महिला आरक्षक का दर्द अभी तक जिले के पुलिस विभाग के आला अधिकारी नहीं समझ पाए,परंतु अब महिला प्रधान आरक्षक खुलकर मीडिया के कैमरों पर रो-रो कर चीख चीख कर कह रही हैं कि कोई मेरे घर को बचा ले। हालांकि पुलिस लाइन में पदस्थ आर आई कृष्ण पाल सिंह कि और भी शिकायतेंं आती रही है,इससे पहले भी एक आरक्षक ने फांसी लगाने की कोशिश की थी।
आरआई कृष्ण पाल सिंह अपना रुतबा जमाने के लिए आरक्षक व अन्य पुलिस कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं।