ग्राम चक्क में बन रहे अस्थाई अस्पताल की प्रगति की समीक्षा की,पढ़े पूरी खबर.....

ग्राम चक्क में बन रहे अस्थाई अस्पताल की प्रगति की  समीक्षा की...... 


बीओआरएल के ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण और अधिकारियों की ली बैठक।

बीना रिफाइनरी के पास ग्राम चक्क (आगासोद) में बनने वाले  एक हजार विस्तरो का अस्थाई अस्पताल की प्रगति की समीक्षा करने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह रिफायनरी के पास ग्राम चक्क पहुंचे सीएम के साथ मंत्री गोविंद राजपूत तथा सागर सांसद राजबहादुर सिंह उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमितों के इलाज हेतु बीना रिफाइनरी के पास ग्राम चक्क में 1 हजार बेड की क्षमता वाला अस्थाई अस्पताल बनाया जा रहा है। जिसमें अन्य सुविधाओं के साथ मुख्य रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।बीना रिफाइनरी के ऑक्सीजन प्लांट से इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित कर रिफाइनरी से अस्थाई अस्पताल तक मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी।

यह अस्पताल बन जाने से सागर अशोकनगर तथा विदिशा के कोविड मरीजो को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्थाई अस्पताल के स्थल निरीक्षण के साथ-साथ बीना रिफाइनरी के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे