जबलपुर, करवाचौथ के दिन ही पति से विवाद के बाद 30 वर्षीय महिला ने फंदे पर झूल गई। एक दिन पहले वह पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग करने गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। पति क्रेन चलाता है। उसने करवा चौथ के चलते छुट्टी ली थी। विवाद के बाद वह घर से सदर की ओर निकल गया था। 10 से 11.30 बजे के बीच में महिला ने आत्महत्या कर ली। 6 वर्षीय इकलौती बेटी के शोर मचाने पर लोगों को घटना के बारे में पता चला। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि पटेल मोहल्ला निवासी नरेंद्र पटेल की सात वर्ष पहले नटवारा शहपुरा निवासी बिंदिया पटेल से शादी हुई थी। उनकी छह वर्ष की कार्वी नाम की बेटी है। सुबह करीब 11.30 बजे बिंदिया ने दरवाजा बंद कर लिया। बेटी कार्वी बाहर खेल रही थी।

बिंदिया
उसे भूख लगी, तो मां को आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बगल में ही बिंदिया की जेठानी का भी परिवार रहता है। शोर सुनकर वे भी पहुंचे। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो सभी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पहुंचे, तो स्टोर रूम में बिंदिया फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पति नरेंद्र भी घर पहुंचा। इसके बाद गोरखपुर थाने को सूचना दी गई।
बेटी ने बताया मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा
सूचना पर बिंदिया की मां, पिता और बड़े जीजा दशरथ पटेल पहुंचे। बेटी कार्वी ने बताया कि मम्मी-पापा में सुबह किसी बात पर झगड़ा हुआ था। पापा नाराज होकर घर से निकल गए थे। अक्सर पापा मम्मी को मारते-पीटते थे। दशरथ पटेल ने भी मारपीट व प्रताडऩा का आरोप लगाया। गोरखपुर टीआई सारिका पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मायके वालों और छह वर्षीय बेटी के बयान में प्रताडऩा की बात सामने आयी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।