Jabalpur Crime News:रानीताल में महिला रसोइया की हत्या का खुलासा,आरोपी अंकू बर्मन ने भी की आत्महत्या...

Jabalpur News/Crime News

रानीताल में महिला रसोइया की हत्या का खुलासा,आरोपी अंकू बर्मन ने भी की आत्महत्या...

जबलपुर।रानीताल क्षेत्र में 8 मार्च को मिली महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके ही परिचित ने की थी, जिसने घटना के बाद अब खुद भी आत्महत्या कर ली है।

सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास मिला था शव

जानकारी के अनुसार 8 मार्च की सुबह रानीताल स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास झाड़ियों में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला था।

महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए थे।

पुलिस जांच में मृतिका की पहचान सीता उर्फ पल्लवी परिहार (निवासी रांझी) के रूप में हुई, जो खाना बनाने का काम करती थी।

परिचित युवक पर आया शक

पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकित उर्फ अंकू बर्मन (निवासी गोपाल सदन), जो पेशे से हलवाई है, महिला को अपने साथ लेकर आया था।

पुलिस के अनुसार:

•अंकू महिला को अपने घर पर रुकवाना चाहता था

•उसके बड़े भाई बबलू ने महिला को घर में रखने से मना कर दिया

•इसी बात को लेकर अंकू का पहले अपने भाई से विवाद हुआ

•बाद में उसने महिला के साथ मारपीट की,जिससे उसकी मौत हो गई

घटना के बाद आरोपी ने महिला का शव रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था।

मामले में नया मोड़:आरोपी ने भी की आत्महत्या

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अंकू बर्मन ने भी आत्महत्या कर ली है।

हालांकि मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने आरोपी की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए,जिस पर पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान की

पुलिस के अनुसार शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे