Jabalpur News/Crime News
शराब के नशे में बुजुर्ग की हत्या,पनागर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी...
जबलपुर।पनागर थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ककरहाई रपटा तालाब के पास मिले 60 वर्षीय हल्लू कोल के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी मैकू कोल को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुई कहासुनी और गाली-गलौज इस हत्या की वजह बनी।
साथ बैठकर पी थी शराब
पुलिस जांच के अनुसार वारदात वाली रात हल्लू कोल और मैकू कोल ने साथ बैठकर शराब पी थी।
जब दोनों घर लौट रहे थे, उसी दौरान बुजुर्ग द्वारा की गई गाली-गलौज से आरोपी भड़क गया और उसने आपा खो दिया।
पत्थरों पर गिराया,फिर डंडे से किया हमला
आरोपी ने पहले बुजुर्ग को धक्का देकर पत्थरों पर गिरा दिया, जिसके बाद पास पड़ी लकड़ी के डंडे से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आखिरी बार साथ देखे गए लोगों की कड़ी जोड़ी।
पूछताछ में आरोपी मैकू कोल ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया है।
पनागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
यह कार्रवाई जबलपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार और उनकी टीम द्वारा की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही दिनों में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया।

