Jabalpur News/Crime News/Police Action
कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई,7 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त;आरोपी गिरफ्तार...
जबलपुर।शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दमोह नाका निवासी अभिषेक पटेल को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला 7 किलो से ज्यादा गांजा
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
छोटी पुड़िया बनाकर करता था सप्लाई
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कहां से लेकर आया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का अब तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि ICJS के माध्यम से अन्य जिलों और थानों में उसके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

