Jabalpur Breaking News:बिजली कनेक्शन कटने पर युवक का हंगामा,मुख्य दफ्तर में अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी...

Jabalpur News/Breaking News/Crime

बिजली कनेक्शन कटने पर युवक का हंगामा,मुख्य दफ्तर में अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी...

जबलपुर।शहर के मुख्य बिजली कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज एक युवक ने कार्यालय में घुसकर अधिकारियों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दे दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बकाया बिल को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार संबंधित उपभोक्ता पर करीब 21 से 22 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण बिजली विभाग द्वारा उसका कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद युवक आक्रोशित हो गया।

मुख्य कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा

बताया जा रहा है कि दर्शन भाटिया नामक युवक सीधे बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंच गया और वहां अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

कार्यालय में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ओमती थाने में दर्ज हुई FIR

घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ ओमती थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे