Jabalpur News/Religious News /Social News
मां कर्मा देवी जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा,मंत्री राकेश सिंह ने दी शुभकामनाएं...
जबलपुर।संस्कारधानी जबलपुर में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा मालवीय चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।साहू समाज ने किया भव्य आयोजन
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से चर्चा करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि मां कर्मा देवी की जयंती का यह पावन अवसर समाज को एकजुट करने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि साहू समाज द्वारा हर वर्ष इस तरह का आयोजन कर मां कर्मा देवी के आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जाता है।भक्ति और उत्साह से गूंजा शहर
मंत्री राकेश सिंह ने सभी साहू समाज के लोगों, नगरवासियों और प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां कर्मा देवी का जीवन भक्ति, सेवा और समानता का संदेश देता है।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि मां के बताए मार्ग पर चलते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
जयकारों से गूंजा वातावरण
शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “मां कर्मा देवी की जय” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया।


