Jabalpur Crime News:कुंडम में बेटे ने की मां की हत्या,आरोपी दीपक मरावी गिरफ्तार...

Jabalpur News / Crime News

कुंडम में बेटे ने की मां की हत्या,आरोपी दीपक मरावी गिरफ्तार...

जबलपुर।जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के जमुनिया बंदरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक मरावी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का मामला दर्ज,आरोपी जेल भेजा गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

घटना से गांव में सनसनी

मां की हत्या जैसी दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल भी देखने को मिल रहा है।

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे