Jabalpur Breaking News:महाराजपुर में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया,क्राइम ब्रांच ने 44 सिलेंडर किए जब्त...

Jabalpur News/Crime News / Administration Action

महाराजपुर में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया,क्राइम ब्रांच ने 44 सिलेंडर किए जब्त...

जबलपुर।शहर में गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अधारताल थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित जगदंबा कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदंबा कॉलोनी निवासी प्रदीप साहू (पिता रूपलाल साहू, उम्र लगभग 50 वर्ष) के घर पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

44 सिलेंडर जब्त,कई कंपनियों के सिलेंडर मिले

कार्रवाई के दौरान घर से कुल 44 गैस सिलेंडर बरामद किए गए,जिनमें:

•8 भरे हुए सिलेंडर

•32 खाली सिलेंडर

•4 कमर्शियल सिलेंडर

बताए जा रहे हैं। इनमें भारत गैस और इंडेन गैस कंपनियों के सिलेंडर भी शामिल हैं।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

•नायब तहसीलदार नीलू बागड़ी

•पटवारी मनोज बघेल

•संतोष ठाकुर

•आरआई लाटोरी सिंह

•सुरभि जैन

•फूड विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी राजधार साकेत

अधिकारियों ने जब्त किए गए सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन सख्त

प्रशासन का कहना है कि शहर में गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे