Jabalpur News/Crime News
रांझी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध शराब और मादक पदार्थों के साथ आरोपी गिरफ्तार...
जबलपुर।शहर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांझी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बापू नगर क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं तथा इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार रांझी थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बापू नगर इलाके में अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।
भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब और अन्य नशीले पदार्थ मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे किस-किस का नेटवर्क सक्रिय है और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

