Utility News/Jabalpur News
गैस सिलेंडर देने से मना करे डीलर तो करें शिकायत,भारत गैस-इंडेन-HP ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर...
जबलपुर।घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर कई बार उपभोक्ताओं को डीलरों की ओर से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।यदि किसी उपभोक्ता को गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर देने से मना किया जाता है या अनावश्यक देरी की जाती है, तो वह सीधे संबंधित कंपनी के ग्राहक सेवा नंबर पर शिकायत कर सकता है।
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
☎ 1800-22-4344 (टोल फ्री)
भारत गैस के उपभोक्ता इस नंबर पर कॉल कर गैस सप्लाई, बुकिंग या एजेंसी से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
☎ 1800-2333-555 (टोल फ्री)
इंडेन गैस के ग्राहक सिलेंडर डिलीवरी में देरी या डीलर की शिकायत इस नंबर पर कर सकते हैं।
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
☎ 1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस के उपभोक्ता भी इसी नंबर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
उपभोक्ताओं से अपील
गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी एजेंसी द्वारा अनियमितता या मनमानी की जाती है तो तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत करें। इससे संबंधित कंपनी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कर सकती है।

