बीते चार दिनों से न्यूनतम तापमान में रोजाना 1 डिग्री की गिरावट


जबलपुर, बीते चार दिनों से न्यूनतम तापमान में प्रतिदिन लगभग 1 डिग्री की गिरावट आ रही है। इसलिए ठंड भी रोजाना धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसका अहसास शहरवासियों को होने भी लगा है। एसी, कूलर बंद होने के साथ ही घरों के पंखों की रफ्तार धीमी व ऊलन कपड़े बाहर निकल आए हैं। मौसम विभाग की मानें तो दीपावली के पहले तक अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगेगी।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहा। हवा की रफ्तार 2 किमी प्रति घंटे रही। गत वर्ष आज के दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसे कम हुआ न्यूनतम तापमान

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे