Crime News/Jabalpur News/Madhya Pradesh News/Breaking News
“रात 2:30 बजे घर में घुसकर खूनी हमला,पुरानी दुश्मनी में ली जान;भागते-भागते राहगीरों को भी लूटा”
“तिलवारा में ‘ब्लाइंड मर्डर’ का खुलासा:हत्या के बाद चाकू लहराकर मोबाइल लूटते भागे आरोपी,नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार”
जबलपुर|Eagle News 24x7 Exclusiveजबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। आधी रात घर के बाहर हुए विवाद ने कुछ ही सेकंड में खूनी रूप ले लिया और एक परिवार की जिंदगी उजड़ गई। अब पुलिस ने इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला अचानक नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश का खतरनाक अंजाम था। आरोपियों ने पहले घर के बाहर महिला से झूमाझटकी की, फिर बीच-बचाव करने आए पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हुए और रास्ते में दो युवकों को भी चाकू दिखाकर मोबाइल लूट लिया।
कैसे हुई पूरी वारदात?
घटना 4-5 मई की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक दस्सीलाल बसौर की पत्नी लक्ष्मीबाई घर के बाहर गई थीं, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। आवाज सुनकर बेटा और पति बाहर आए तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।
एक आरोपी ने पहले से हाथ में लिए बटनदार चाकू से दस्सीलाल के पेट में वार कर दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
CCTV और टेक्निकल ट्रैकिंग से खुला राज
हत्या के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ा। पुलिस को संदिग्ध बाइक और मोबाइल लोकेशन से अहम सुराग मिले। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
•शुभम पाण्डेय (24) – शास्त्रीनगर, तिलवारा
•शरद बर्मन (21) – भटौली, ग्वारीघाट
•17 वर्षीय विधि विवादित बालक
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
✅ हत्या में इस्तेमाल 2 बटनदार चाइना चाकू
✅ बिना नंबर प्लेट की बाइक
✅ लूटा गया मोबाइल
✅ वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन
हत्या के बाद की दूसरी वारदात ने चौंकाया
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद आरोपी गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे,जहां उन्होंने दो युवकों से पैसे मांगे। पैसे न देने पर चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया।
