West Bengal News|बंगाल में सियासी खूनी खेल!सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की दिनदहाड़े हत्या,हमलावरों ने गाड़ी रोककर बरसाईं गोलियां...

Breaking News/Politics/Crime/West Bengal News

बंगाल में सियासी खूनी खेल!

सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने गाड़ी रोककर बरसाईं गोलियां...

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा एक बार फिर सुर्खियों में है। कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी एवं निजी सहायक (PA) चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने बंगाल की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,चंद्रकांत रथ अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी बाइक और कार सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका।इसके बाद बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के तुरंत बाद घायल चंद्रकांत रथ को अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है,वहीं राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।

बीजेपी नेताओं ने इस हत्या को “राजनीतिक साजिश” करार देते हुए सीधे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि बंगाल में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

दूसरी तरफ,टीएमसी की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।बीजेपी समर्थकों ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे