Politics /NEET पेपर लीक के विरोध में जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,रेलवे ट्रैक पर रोकी इंटरसिटी ट्रेन...

Politics / Education / Jabalpur News

NEET पेपर लीक के विरोध में जबलपुर में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन,रेलवे ट्रैक पर रोकी इंटरसिटी ट्रेन...

“प्रधानमंत्री वीक है,तभी तो पेपर लीक है”के नारों से गूंजा आधारताल रेलवे ट्रैक,पुलिस ने हटाकर बहाल कराया रेल यातायात

Jabalpur News|देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर जबलपुर में युवा कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया।बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबलपुर-आधारताल रेलवे ट्रैक पर उतरकर भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया।प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और“प्रधानमंत्री वीक है,तभी तो पेपर लीक है”जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया,जिसके बाद कुछ देर रुकी ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। घटना के बाद रेलवे यातायात बाधित करने को लेकर प्रदर्शनकारियों पर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यश घनघोरिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्र, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में लगातार भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

यश घनघोरिया ने कहा कि इस वर्ष आयोजित NEET परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। छात्रों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित रहा। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्थिति को नियंत्रित कर ट्रेनों का संचालन सामान्य कराया।

रेलवे ट्रैक जाम करने पर कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेन रोकना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मौके पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती कर हालात पर नजर रखी गई।

देशभर में बढ़ रहा विरोध

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। छात्र संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता की मांग उठाई जा रही है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे