Jabalpur News/Crime News/Madhya Pradesh News
कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश,जबलपुर में बढ़ी हलचल; हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल...
लिटिल वर्ल्ड स्कूल के पास संदिग्ध हालत में मिला गोवंश का शव
जबलपुर के कटंगा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब लिटिल वर्ल्ड स्कूल के समीप स्थित एक कचरा मैदान के पास बोरे में बंद मृत गोवंश मिलने की सूचना सामने आई।घटना की खबर मिलते ही स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने शुरू की जांच,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उदय भान ने बताया कि मृत गोवंश का शव बाउंड्री वॉल के किनारे बोरे में बंद अवस्था में मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
हिंदू धर्म सेना ने जताई साजिश की आशंका
घटना के बाद हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।संगठन का कहना है कि आगामी त्योहारों के समय शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की नीयत से इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा,पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में
घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

