जबलपुर ब्रेकिंग:नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा,बस-ट्रैक्टर की टक्कर में 39 घायल...

Jabalpur News|Road Accident|Breaking News 

 नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा,बस-ट्रैक्टर की टक्कर में 39 घायल...

जबलपुर।गोसलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 10:15 बजे यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

39 लोग घायल,अस्पतालों में इलाज जारी

हादसे में बस में सवार कुल 39 लोग घायल हुए हैं।

•21 घायलों को सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया

•18 लोगों का इलाज गोसलपुर में जारी है

कई घायलों को गंभीर चोटें आने की भी खबर है।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम

घटना के बाद नेशनल हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रॉसिंग के दौरान बस (MP20 PA 9849) और ट्रैक्टर (MP20 AC 0372) के बीच टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
eaglenews24x7

क्या कहते है सितारे